Yahi Sach Hai

Front Cover
Radhakrishna Prakashan, Jan 1, 2004 - Short stories, Hindi - 152 pages
यही सच है कथा-साहित्य में अक्सर ही नारी का चित्रण पुरुष की आकांक्षाओं (दमित आकांक्षाओं) से प्रेरित होकर किया गया है। लेखकों ने या तो नारी की मूर्ति को अपनी कुंठाओं के अनुसार तोड़-मरोड़ दिया है, या अपनी कल्पना में अंकित एक स्वप्नमयी नारी को चित्रित किया है। लेकिन मन्नू भंडारी की कहानियाँ न सिर्फ इस लेखकीय चलन की काट करती हैं, बल्कि आधुनिक भारतीय नारी को एक नई छवि भी प्रदान करती हैं। मन्नूजी नारी के आँचल को दूध और आँखों को व्यर्थ के पानी से भरा दिखाने में विश्वास नहीं रखतीं। वे उसके जीवन-यथार्थ को उसी की दृष्टि से यथार्थ धरातल पर रचती हैं, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि कहानियों का यथार्थ कहानी के कलात्मक संतुलन पर भारी न पड़े। इससे मन्नूजी का कथा-संसार बहुत अपना और आत्मीय हो उठता है। ‘यही सच है’ मन्नू भंडारी की अनेक महत्त्वपूर्ण कहानियों का बहुचर्चित संग्रह है। स्मरणीय है कि ‘यही सच है’ शीर्षक-कहानी को ‘रजनीगंधा’ नामक फिल्म के रूप में फिल्माया गया था।
 

Contents

Section 1
9
Section 2
26
Section 3
57
Section 4
73
Section 5
87
Section 6
99
Section 7
115
Section 8
128

Other editions - View all

Common terms and phrases

अच्छा अपनी अपने अब अभी अम्मा आज आनंदी आया आयी आलोक इंदु इस उस उसका उसकी उसके उसने उसे एक ओर और कभी कर करके करती करने कल कलकत्ता कह कहा कहीं का काम किया किसी की कुछ कुन्ती के लिए कैसे को कोई क्या क्यों गयी गये घर चाय जब जा जाता है जाती जाने जाये जायेगा जैसे जो तक तरह तुम तो था था कि थीं थे दिन दिया दे देख देखा दो दोनों नहीं है निशीथ ने पप्पा पर पहले पापा पास फिर बड़ा बड़ी बड़े बस बहुत बात बाद बार भी मन माँ मुझे में मेरा मेरे मैं मैंने यह यहाँ या यों रहा था रहा है रही थी रहे लगता लगा लिया ले लेकर वह वे शंकर शकुन शायद संजय सब समय सरन साड़ी साथ सामने साल से हम हाथ ही नहीं हुआ हुई हुए हूँ है कि हैं हो गया होगा होता

About the author (2004)

भानपुरा, मध्य प्रदेश में 3 अप्रैल, 1931 को जन्मी मन्नू भंडारी को लेखन-संस्कार पिता श्री सुखसम्पतराय से विरासत में मिला। स्नातकोत्तर के उपरान्त लेखन के साथ-साथ वर्षों दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में हिन्दी का अध्यापन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में प्रेमचन्द सृजनपीठ की अध्यक्ष भी रहीं। 'आपका बंटी’ और 'महाभोज’ आपकी चर्चित औपन्यासिक कृतियाँ हैं। अन्य उपन्यास हैं 'एक इंच मुस्कान’ (राजेन्द्र यादव के साथ) तथा 'स्वामी’। ये सभी उपन्यास 'सम्पूर्ण उपन्यास’ शीर्षक से एक जिल्द में भी उपलब्ध है। कहानी संग्रह हैं : एक प्लेट सैलाब, मैं हार गई, तीन निगाहों की एक तस्वीर, यही सच है, त्रिशंकु, तथा सभी कहानियों का समग्र 'सम्पूर्ण कहानियाँ’, एक कहानी यह भी उनकी आत्मकथ्यात्मक पुस्तक है जिसे उन्होंने अपनी 'लेखकीय आत्मकथा’ कहा है। महाभोज, बिना दीवारों के घर, उजली नगरी चतुर राजा नाट्य-कृतियाँ तथा बच्चों के लिए पुस्तकों में प्रमुख हैं—आसमाता (उपन्यास), आँखों देखा झूठ, कलवा (कहानी) आदि।

Bibliographic information